Site icon Lahar Chakra

केंद्र की मोदी सरकार 1 फरवरी को पेश करेगी आम बजट 2026, सीतारमण का होगा नौवां बजट

नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार देश का आम बजट 2026 पेश करने जा रही है.. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी तारीख का ऐलान किया है.. उन्होंने बताया कि बजट सत्र 2026 की शुरुआत बुधवार, 28 जनवरी से होगी और यह 2 अप्रैल तक चलेगा..

किरेन रिजिजू ने कहा कि सत्र दो चरणों में बंटा होगा. पहला चरण : 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण : 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है.. 28 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा.. इसके बाद 29 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी..

आम बजट 2026 :

देश का आम बजट 2026 रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा.. राष्ट्रपति के अभिभाषण और धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संसद की कार्यवाही 13 फरवरी को स्थगित कर दी जाएगी.. इसके बाद 9 मार्च से फिर से सत्र शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा.. संसद के बजट सत्र के बीच ब्रेक इसलिए होता है ताकि स्टैंडिंग कमेटियां अलग-अलग मंत्रालयों की अनुदान की मांगों की जांच कर सकें.. इस सत्र में कई कानूनों पर चर्चा या नए कानून पेश होने की संभावना भी है..

मिली जानकारी के अनुसार फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी में एआई (Artificial Intelligence) इम्पैक्ट समिट का आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.. बीजेपी सांसद और स्टैंडिंग कमेटी हेड निशिकांत दुबे ने कहा कि कमेटी सरकार को सुझाव देगी और रिपोर्ट बजट सत्र में पेश की जाएगी..

वित्त मंत्री का नौवां बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपना नौवां आम बजट पेश करेंगी.. सामान्यतः रविवार को संसद की कार्यवाही स्थगित रहती है, लेकिन इस बार बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा.. केंद्र सरकार 2 अप्रैल को बजट सत्र 2026 को समाप्त कर देगी, ताकि गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) और उसके बाद शनिवार का ध्यान रखा जा सके..

Exit mobile version