Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: बागबेड़ा के टाटा मोटर्स कर्मी का हुआ दाह-संस्कार, नेक्सा सर्विस सेंटर में कार की चपेट में आकर हो गयी थी मौत

Jamshedpur: आदित्यपुर के नेक्सा सर्विस सेंटर में कार बैक करने के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले टाटा मोटर्स कर्मी प्रेम कुमार के आश्रितों को मुआवजा राशि देने पर रविवार को भी कोई निर्णय नहीं हो सका. टाटा मोटर्स कर्मचारी प्रेम कुमार की शनिवार को इलाज के दौरान टाटा मोटर्स अस्पताल में मौत हो गयी थी. रविवार को उनका दाह-संस्कार कर दिया गया. आदित्यपुर पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक लिखित शिकायत नहीं की गयी है. बागबेड़ा निवासी प्रेम कुमार 8 सितंबर को नेक्सा सर्विस सेंटर में कार सर्विसिंग कराने गये थे. बैक कर रहे कार की चपेट में आने से वह घायल हो गये थे. शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

Exit mobile version