Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Flower Show: गोपाल मैदान और तुलसी भवन बिष्टुपुर में चार दिवसीय फ्लावर शो कल से, एक जनवरी 2025 तक चलेगा,

Jamshedpur. हॉर्टिकल्चर सोसाइटी जमशेदपुर और टाटा स्टील यूआइएसएल के संयुक्त तत्वावधान में गोपाल मैदान और तुलसी भवन बिष्टुपुर में 29 दिसंबर से 34वें एनुअल फ्लावर शो और 41वें ऑल इंडिया रोज कन्वेंशन सह रोज शो का आयोजन होगा, जो एक जनवरी 2025 तक चलेगा. यह जानकारी सोसाइटी की अध्यक्ष सुमिता नूपुर ने दी. उन्होंने कहा कि हर दिन सुबह नौ से रात्रि नौ बजे तक शो होगा. 29 दिसंबर को अपराह्न साढ़े तीन बजे मुख्य अतिथि वीपी (सीएस) चाणक्य चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे.

Exit mobile version