Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Congress आज से ‘लोकतंत्र बचाओ’ सप्ताह मनाएगी,  यह अभियान आठ अक्टूबर तक रहेगा जारी

Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से ‘लोकतंत्र बचाओ’ सप्ताह मनाएगी. कांग्रेस ने कहा कि इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाले जाएंगे. पार्टी ने एक बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश पर यह कार्यक्रम शुरू किया है.

बयान के मुताबिक, सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को अभियान के तहत ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठकें और संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने को कहा गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएंगी. यह अभियान आठ अक्टूबर तक जारी रहेगा.

Exit mobile version