Site icon Lahar Chakra

रांची में बच्चों से चोरी करवाने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, 31 मोबाइल फोन बरामद

रांची : रांची पुलिस ने मोरहाबादी स्थित चल रहे राष्ट्रीय सरस मेला बापू वाटिका के समीप एक बच्चे को चोरी की मोबाइल के साथ पकड़ा गया है. बच्चे  की निशानदेही पर चोरी के काम में लगे दो अन्य बच्चों को पुलिस ने पकड़ा है. बच्चे की निशानदेही पर उस शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है जो बच्चों से मोबाइल चोरी करवाता था. रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शिवजी महतो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह मूल रूप से साहिबगंज का रहने वाला है.

साहिबगंज से बच्चों को रांची लाता था. बच्चों से खादी मेला और अन्य लोंगों से जहां भीड़भाड़ होती है मोबाइल चोरी करवाता था. शिवजी महतो बच्चों से रांची में भीख भी मंगवाता था. शिवजी महतो के दूसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अभियान चला रही है. मोबाइल चोरी के मामले में कुल 31 मोबाइल बरामद किए गए हैं.

Exit mobile version