Site icon Lahar Chakra

झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी संगठन के कील-कांटों को दुरुस्त करने जुटे, प्रदेश स्तर पर बड़े बदलाव के संकेत

रांची. कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के राजू ने प्रभार लेते की संगठन को दुरुस्त करने वाली योजनाओं को धार देने में जुट गये हैं. उनके स्तर पर दिये जा रहे संकेतों से यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश के संगठन में बड़े बदलाव होने वाले हैं.  ब्यूरोक्रेट्स की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए राजू ने संगठन को लेकर प्लानिंग कर ली है. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को भी मंगलवार दिल्ली तलब किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि केशव से फिडबैक लेकर राजू राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे.

वहीं दूसरी ओर राजू ने प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति में रहे नेताओं के साथ ही सभी अग्रणी संगठनों, मोर्चा और प्रकोष्ठों की जानकारी मांगी है. वह झारखंड का जातीय समीकरण के साथ संगठनात्मक दृष्टिकोण को भी समझ बूझ कर रणनीति बनायेंगे ऐसा राजनीति के जानकारों का कहना है.

कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राजू झारखंड विधानसभा चुनाव के चुनाव इंडिया गठबंधन की ओर से जारीएक वोट सात गारंटियों की भी जानकारी लेंगे. राजू ने झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़े नेताओं के बारे में प्रदेश अध्यक्ष से जानकारी मांगी है. साथ ही, उन्होंने कांग्रेस कोटे से हेमंत सरकार में मंत्री बनाए गए नेताओं के बारे में भी पूरी जानकारी मांगी है. सांसदों आैर विधायकों का भी डिटेल्स मांगा है. राजू के वापस 21 फरवरी को झारखंड लौटने की खबर है.

Exit mobile version