Site icon Lahar Chakra

CM हेमंत सोरेन के कोर्ट में उपस्थिति से छूट मामले की अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होगी

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल सशरीर उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को आंशिक सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने कोर्ट से समय की मांग की. इसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि एक अक्टूबर निर्धारित की है. मामले की सुनवाई एमपी एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा के कोर्ट में हुई. इससे पूर्व इडी की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया था. हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की थी. मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है. तीन जून को सीजेएम कोर्ट ने यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था.

Exit mobile version