Site icon Lahar Chakra

Tatanagar स्टेशन की सड़क होगी बंद, संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास से खासमहल तक बन रही नयी सड़क के दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत नई सड़क निर्माण कार्य में तेजी आई है। संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास से ट्रैफिक कॉलोनी होते हुए खासमहल तक सड़क बनाई जा रही है। इसके दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है।

सोमवार को मिट्टी समतल करने के बाद सड़क पर निर्माण सामग्री बिछाने का काम शुरू किया गया। स्टेशन के विस्तार, नई सड़क और पार्किंग की व्यवस्था के लिए रेलवे ने बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी, संजय नगर और टीओपी चौक के पास कई क्वार्टरों के साथ सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों को हटाया है। नई सड़क चालू होने के बाद स्टेशन की वर्षों पुरानी सड़क बंद कर दी जाएगी। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को आने-जाने के लिए नए मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

Exit mobile version