Site icon Lahar Chakra

Theft in Murga Mahadev Temple: मुर्गा महादेव मंदिर में दानपेटी से चोरी, मुख्य गेट का ताला तोड़ा अंदर घुसे बदमाश, जानें कितनी रकम की हुई चोरी

Noamundi. बिलाईपदा अंतर्गत मुर्गा महादेव मंदिर की दानपेटी से गुरुवार की आधी रात 12 बजे चोरों ने 40 हजार रुपये चोरी कर ली. मंदिर कमेटी से प्राप्त जानकारी अनुसार, बीते मध्य रात्रि को कुछ युवकों ने चोरी के इरादे से मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा अंदर घुसे. इसके बाद पुजारी के घर का ताला तोड़ कर वहां से मंदिर के सभी विभागों की चाबियां लेकर चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. मंदिर कमेटी ने मामले की शिकायत बिलाइपदा फांड़ी के जोड़ा थाना में दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं व शिवभक्तों में काफी आक्रोश है.

Exit mobile version