
हजारीबाग . पुलिस ने फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. ये आरोपित आए दिन ACB का आइडेंटी कार्ड दिखाकर एवं वाहन पर बोर्ड लगाकर दुकानों और लाइसेंसधारकों को चेक करने का बहाना बनाते थे. फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे.
हजारीबाग पुलिस को इस संबंध में पहले भी शिकायत मिल चुकी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है.
