Site icon Lahar Chakra

Rajnagar News : डॉ बी मंडल के क्लिनिक में घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे व ग्रिल तोड़ा, डेढ़ माह पहले अपहरण कर डॉक्टर की कर दी गयी थी हत्या

Rajnagar . राजनगर थाना क्षेत्र के छोटा सिजुलता गांव स्थित स्वर्गीय डॉ बी मंडल के क्लीनिक में बुधवार की रात चोरी का प्रयास किया गया. चोरों ने क्लीनिक में घुसकर सामान के तितर-बितर कर दिया. चोरों ने दवा को इधर-उधर बिखेर दिया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले डॉ बी मंडल के क्लिनिक के सीसीटीवी कैमरे को खोल दिया. इसके बाद ग्रिल का ताला तोड़कर अंदर घुसे. सीसीटीवी के डीवीआर केभ रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया. हालांकि क्लिनिक में दवा के अलावा कोई सामान नहीं था. घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना प्रभारी अमिश कुमार ने क्लिनिक में आकर जांच की.
मालूम हो कि डेढ़ महीने पहले छोटा सिजुलता निवासी डॉ बी मंडल का अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गयी थी. डॉ बी मंडल के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एक महीना बाद उनके दोनों बेटे अपने पिता के क्लीनिक को पहले की तरह चला रहे थे. सुरक्षा के लिए क्लिनिक के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं.

Exit mobile version