Lahar Chakra

जमशेदपुर के अंचल पदाधिकारी ने टी.के.एम.प्लॉट को किया सील।

जमशेदपुर के अंचल पदाधिकारी ने टी.के.एम.प्लॉट को किया सील।
अंचल निरीक्षक एवं अंचल कर्मियों के द्वारा
खासमहल अन्तर्गत टी.के.एम, प्लॉट नं0-63 एवं 64, कुल रकवा 0.91 एकड़ भूमि पर बने अवैध निर्माण कार्य रोकने हेतु कार्यालय के पत्रांक 423 दिनांक 24.02.2002 एवं पत्रांक 518 दिनांक11.03.2022 द्वारा नोटिस निर्गत किया गया था । नोटिस निर्गत करने के बावजूद अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण कार्य नहीं रुकने पर कार्यालय के पत्रांक 549 दिनांक 16.03.2022 के द्वारा रोक लगाते हुये निर्माण स्थल को थाना प्रभारी, परसुडीह एवं अंचल निरीक्षक हिम्मतलाल महतो एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति में सील कर दिया गया है ।
एके मिश्र

Exit mobile version