
Chaibasa. टोंटो थाना पुलिस ने खूंटी के अड़की व रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों के घर पर संबंधित थाना के पुलिस के सहयोग से इश्तेहार चस्पा कर उन्हें न्यायालय में उपस्थित होने को कहा है.
खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदलामा निवासी प्रभात उर्फ प्रभात मुंडा व रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के तामराना निवासी अमित उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा के विरुद्ध टोंटो थाना कांड संख्या 1/2023 में मामला दर्ज है. दोनों आरोपियों पर नक्सली मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज है. दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं. उन दोनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है.
