Lahar Chakra

Train Accident: कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 70 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका

Guwahati. असम में गुवाहाटी के पास डिगारू में बुधवार सुबह सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी की मौत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है, लेकिन 70 यात्रियों के घायल होने की आशंका है।

एक अधिकारी ने बताया कि मिजोरम के आइजोल के पास सायरंग से कोलकाता जा रही यह ट्रेन कामरूप (मेट्रोपोलिटन) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सुबह छह बजकर 54 मिनट पर पटरी से उतर गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है लेकिन घायलों की सटीक संख्या और ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान चलाने और रेल पटरियों से क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने के लिए एक राहत ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है।

Exit mobile version