Site icon Lahar Chakra

Train Alert: दपू रेलवे की चार जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द, 4-15 सितंबर तक उत्कल बदले मार्ग से चलेगी

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे की चार जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी. चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने ट्रेनों के रद्द होने की सूचना दी है. इसके मुताबिक 22169 कमलापति-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 28 अगस्त, 4 व 11 सितंबर को, 22170 संतरागाछी-कमलापति साप्ताहिक ट्रेन 29 अगस्त, 5 व 12 सितंबर को, 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 अगस्त व 6 सितंबर को, 18010 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 व 8 सितंबर को, 22830 शालीमार-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 31 अगस्त व 7 सितंबर को, 22829 भूज-शालीमार एक्सप्रेस 3 व 10 सितंबर को, 20971 उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन 24 व 31 अगस्त को व 20972 शालीमार-उदयपुर सीटी साप्ताहिक ट्रेन 25 अगस्त व 1 सितंबर को रद्द रहेंगी. पुरी से योगनगरी ऋषिकेश तक चलने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन 4 से 15 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. जबकि 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन 6 से 17 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

Exit mobile version