
Jamshedpur.सिकंदराबाद में विकास कार्यों को लेकर सिकंदराबाद से होकर चलने वाली टाटा-यशवंतपुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन 8 दिनों तक रद्द रहेगी. 6 से 13 फरवरी तक 18111 टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन व 9 से 16 फरवरी तक 18112 यशवंतपुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेगी. इसके अलावे 17 से 19 फरवरी तक 18045 शालीमार-एचवाईबी एक्सप्रेस, 18 से 20 फरवरी 18046 एचवाईबी-शालीमार एक्सप्रेस व 19 फरवरी को 22849 शालीमार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भाया विजयवाड़ा-गुंटूर जंक्शन-पगड़ीपल्ली-सिकंदराबाद होकर चलेगी. वहीं सिकंदराबाद व रिजयवाड़ा से खुलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को 10 से 20 फरवरी तक रद्द कर दिया है. यह जानकारी रेलवे ने दी है.
