Site icon Lahar Chakra

Train Updates: दिवाली और छठ को लेकर 18 व 20 अक्तूबर को चलेगी टाटा-गोरखपुुर विशेष ट्रेन

Jamshedpur त्योहारी सीजन में सभी रुटों की नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. ट्रेनों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिये दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से गोरखपुर के बीच 05012 व 05011 गोरखपुर-टाटा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन दो -दो फेरों के लिये चलेगी. जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को टाटा से गोरखपुर आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी. यह ट्रेन 17 व 19 अक्तूबर को गोरखपुर से शाम 7 बजे खुलेगी. जबकि 18 व 20 अक्तूबर को टाटानगर से दोपहर 2 बजे खुलेगी. ट्रेन का ठहराव पुरुलिया, जोयचंदी पहाड़, आसनसोल, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान व देवरिया सदर स्टेशन में होगा

Exit mobile version