Site icon Lahar Chakra

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

Jamshedpur. दिवाली के त्योहार से पहले चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों को झटका दिया है। रेलवे ने लाइन मरम्मत, सिग्नल और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण 4 से 12 नवंबर तक 9 जोड़ी मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इस फैसले से दैनिक यात्रियों, मजदूरों, छात्रों और कारोबारियों को परेशानी हो सकती है। यात्रा पर निकलने से पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

रद्द ट्रेनों में:
टाटानगर–चाईबासा, टाटानगर–गुवा, टाटानगर–गुवा–आदित्यपुर, झाड़ग्राम–पुरुलिया और राउरकेला–टाटानगर मेमू शामिल हैं। इसके अलावा राउरकेला–झारसुगुड़ा, हटिया–झारसुगुड़ा, हटिया–राउरकेला और बीरमित्रपुर–बरसुआं पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

Exit mobile version