Site icon Lahar Chakra

Train cancelled: बिलासपुर-टाटानगर समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कल भी रद्द, जानें वजह?

Jamshedpur चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से झारखंड में बादल छाए रहने और बारिश के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को विभिन्न मार्गों पर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।रद्द रहने वाली ट्रेनों में 18113/18114 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को शामिल हैं।

झारसुगुड़ा-संबलपुर मार्ग की कुछ पैसेंजर ट्रेनें भी 29 और 30 अक्टूबर को रद्द रहेंगी।इसके अलावा, 18117 राउरकेला-गुणपुर और 18118 गुणपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रद्द रहेंगी।

68043/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम, 68013/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल तथा 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेनें 30 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।

Exit mobile version