
Jamshedpur. राज्य सरकार ने आठ जिलों के सिविल सर्जन सहित 17 चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है.
इसी के तहत डॉ साहिर पाल को पूर्वी सिंहभूम जिले का सिविल सर्जन बनाया गया है.गुरुवार शाम उन्होंने पूर्व सिविल सर्जन जुझार मांझी से पदभार लिया.
डॉ पाल पश्चिमी सिंहभूम जिले में सिविल सर्जन थे. इससे पहले भी वह पूर्वी सिंहभूम में पदस्थापित रहे हैं.
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. जिले के सिविल सर्जन जुझार मांझी को स्थानांतरण सरायकेला में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कर दिया गया है.
