Site icon Lahar Chakra

Transfer/Posting: 69 स्वास्थ्य पदाधिकारी बदले; पूर्वी सिंहभूम के सीएस डॉ जुझार मांझी को एसीएमओ, सरायकेला बनाया

Ranchi. स्थानांतरण समिति की बैठक के बाद 69 स्वास्थ्य पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. सूची में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक के साथ ही जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के स्वास्थ्य पदाधिकारी शामिल हैं. इनमें सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ अरबिंद कुमार को जिला मलेरिया पदाधिकारी, पाकुड़ व पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला बनाया गया है. वहीं पाकुड़िया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव को देवघर भेजा गया है. इसके पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानांतरण के लिए आवेदन मंगाये गये थे.

Exit mobile version