Site icon Lahar Chakra

Transfer/Posting: दो कार्यपालक व 15 सहायक अभियंता बदले

Ranchi. ग्रामीण कार्य विभाग ने दो कार्यपालक व 15 सहायक अभियंता का तबादला किया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना के मुताबिक ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कोडरमा के कार्यपालक अभियंता राधाकृष्ण मुरारी को विशेष प्रमंडल रांची का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. वहीं विशेष प्रमंडल रांची के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को विशेष प्रमंडल खूंटी का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. इसके अलावा सहायक अभियंताओं को बदला गया है.

Exit mobile version