
रांची. तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) के लेखा निदेशक सौरव झा पर 100 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में गड़बड़ी, धोखाधड़ी, मनी लाउंड्रिंग, बैंक से मिल कर अपने हित का लाभ पाने के आरोप में उन्हें पद से हटा दिया गया है. उन्हें ललपनियां भेज दिया है. इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है. प्रबंधन ने उनके खिलाफ मनमाने तरीके से एफडी किये जाने पर प्रबंधन को 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. उन्हें शो-कॉज किया गया था, पर उन्होंने जवाब नहीं दिया था. इसके बाद उन्हें लेखा निदेशक के पद से हटा दिया गया.
