Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: गोलमुरी के शर्मा फर्नीचर और बिरसानगर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद, रंगदारी के लिए होटवार जेल में की जाती थी प्लानिंग

Jamshedpur. गोलमुरी के शर्मा फर्नीचर दुकान और बिरसानगर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बर्मामाइंस के राहुल सिंह और इस्ट प्लांट बस्ती के जे. राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन दोनों के पास से चोरी की एक बाइक, देशी कट्टा, जिंदा चार गोली और दो मोबाइल बरामद किया है. पकड़े गये दोनों अपराधी नयन सिंह गिरोह के है. नयन सिंह गिरोह का संचालन होटवार जेल में बंद दलबीर सिंह बीरे हत्याकांड का सजायाप्ता प्रकाश मिश्रा और उपेंद्र सिंह हत्याकांड का आरोपी सोनू सिंह है. दोनों जेल से ही नयन सिंह गिरोह का गठन कर उसका संचालन करते हैं. दोनों के निशानदेही पर ही शर्मा फर्नीचर और बिरसानगर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग की गयी थी.

उक्त जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन कर दी. गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार शर्मा फर्नीचर और बिरसानगर के आकाश सिन्हा से नयन सिंह के नाम पर रंगदारी की मांग की गया थी. रंगदारी नहीं देने पर शर्मा फर्नीचर और आकाश सिन्हा के जिम पर फायरिंग किया गया था. लेकिन गोली आकाश के जिम पर नहीं लग कर कोचिंग सेंटर के कांच पर लगी थी. सिटी एसपी ने कहा कि गोलमुरी बाजार के शर्मा फर्नीचर की दुकान पर 3 अक्टूबर और 9 सितंबर को एचबीसीआई कोचिंग सेंटर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस ने बताया कि फायरिंग के दौरान मो. सहनवाज और बॉबी पॉल दोनाें घटना में शामिल थे. इसके अलावे गिरोह के कई अन्य लोग भी शामिल है. जिसके नाम के बारे में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है. सिटी एसपी ने बताया कि होटवार जेल में बंद प्रकाश मिश्रा और सोनू सिंह ने नयन सिंह नाम से गिरोह बनाया था. सोनू ही नयन सिंह के नाम से फोन पर रंगदारी की मांग करता था. जब रंगदारी देने से कारोबारी मना करते थे तो प्रकाश मिश्रा और सोनू सिंह गिरोह के सदस्यों फायरिंग करने का आदेश देते थे. उसके बाद गिरोह में शामिल अपराधी फायरिंग की घटना को अंजाम देते थे.

Exit mobile version