Site icon Lahar Chakra

RANCHI : ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

रांची. रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में बुधवार रात एक अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में दो नशा कारोबारियों पवन यादव और चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल से पुलिस ने 100 पुडिया ब्राउन शुगर और लगभग पांच किलो गांजा बरामद किया है.

डीएसपी ने बताया कि जमीन में गाड़ कर कंटेनर में डाल कर ब्राउन शुगर और गांजा रखा गया था. छापेमारी में प्रशिक्षु डीएसपी सुखदेव नगर थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

Exit mobile version