Site icon Lahar Chakra

Saraikela News: गम्हरिया लूट मामले में दो अपराधी कृष्णा व दीपांशु गिरफ्तार, भेजे गये जेल, स्कूटी और पैसे बरामद

Saraikela.. गम्हरिया में लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो अपराधकर्मी कृष्णा कुमार उर्फ सोनू (24) व दीपांशु ओझा (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि विगत 31 अगस्त को लूट की घटना हुई थी. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी दल का गठन किया. छापेमारी दल ने मामले में दो अपराधकर्मी कृष्णा व दीपांशु को गिरफ्तार कर लूटी गयी स्कूटी व पैसे को बरामद कर लिया. छापेमारी दल में राजू कुमार, सुबोध कुमार दास, सुनील कुमार सिंह, विपुल कुमार ओझा शामिल थे. गिरफ्तार सोनू मानगो का रहने वाला है. वहीं दीपांशु गोपालगंज (बिहार) का रहने वाला है.

Exit mobile version