Site icon Lahar Chakra

दुमका में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

दुमका. जामा थाना के वैसा चौक के पास शनिवार की देर शाम दुर्गा पूजा पर लगा मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों ने बिहार के ट्रक ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल जामा के पलासी गांव के 17 वर्षीय विकास कुमार मंडल और महुआडंगाल पलासी गांव के 24 साल के अजीत कुमार मंडल को इलाज के लिए रात को ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया.

दुर्गा पूजा पर जामा के बारापलासी गांव में मेला लगा था. दोनों युवक शाम को मेला देखने के लिए घर से निकले थे. मेला देखने के बाद दोनों ने जमकर शराब का सेवन किया और नशे की हालत में ही घर के लिए निकले. वैसा चौक के पास सामने से आते ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी, जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गया. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया. बिहार के ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

 

Exit mobile version