Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: परसुडीह के दो मंदिरों से दानपेटी और बाइक चोरी में दो युवक गिरफ्तार,सामान बरामद, पूछताछ के बाद दोनों को भेजा जेल

Jamshedpur.परसुडीह थानांतर्गत झारखंड बस्ती स्थित शिव और हनुमान मंदिर का ताला तोड़ कर दानपेटी और मंदिर के पड़ोस में रहने वाले युवक के घर से बाइक चोरी करने वाले अपराधियों को परसुडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वालों में कृष्णा पात्रो और शिबू दास उर्फ सकरू शामिल है. दोनों झारखंड बस्ती के पास के रहने वाले है. पुलिस ने उन दोनों आरोपियों के पास से दोनों दानपेटी, 1368 रुपये और चोरी हुई बाइक बरामद की गयी है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है. उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन के दौरान डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकिर आलम ने दी. गुरुवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि 16 सितंबर की रात को देर रात को कृष्णा और शिबू ने मिल कर दोनों मंदिर से दानपेटी की चोरी की. उसके बाद उन लोगों ने मंदिर के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की बाइक की भी चोरी कर ली. 17 सितंबर को बाइक चोरी और मंदिर में चोरी की दो अलग अलग केस दर्ज किया गया. उसके बाद पुलिस ने छानबीन के दौरान पहले शिबू को गिरफ्तार किया. उसके बाद शिबू ने बताया कि चोरी की बाइक कृष्णा के पास है. उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कृष्णा को गिरफ्तार किया और उसके पास से बाइक और कुछ रुपये बरामद किया.

Exit mobile version