Site icon Lahar Chakra

UCIL Bagjanta Mines: यूसिल की बागजांता माइंस में ठेका मजदूरों के जाम के कारण लगातार चौथे दिन भी काम ठप

Musabani. यूसिल की बागजांता माइंस में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी कामकाज ठप रहा. रेज समूह के ठेका मजदूरों ने रोजगार की मांग को लेकर बागजांता माइंस जाने वाली सड़क को बांकड़ा पुल के पास अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. सोमवार दोपहर की पाली से रेज समूह के ठेका मजदूरों के जाम के कारण बागजांता माइंस में उत्पादन ठप है. प्रबंधन माइंस से केवल पानी निकासी समेत आवश्यक सेवाएं ही संचालित कर रहा है. सड़क जाम रहने से पिछले चार दिनों से माइंस में सन्नाटा पसरा है.

प्रबंधन ने बागजांता माइंस के स्थायी मजदूरों को जादूगोड़ा ड्यूटी करने के लिए भेजा है. ठेका मजदूरों के लिए नो वर्क नो पे का नोटिस लगायी गयी है. बागजाता माइंस में लगभग 170 स्थायी कर्मचारी हैं. उन्हें जादूगोड़ा में ड्यूटी दी गयी है. 250 ठेका मजदूरों को माइंस बंद रहने से नो वर्क नो पे का दंश झेलना पड़ रहा है. पिछले चार दिनों से जारी गतिरोध का समाधान अभी तक नहीं हो सका है.

Exit mobile version