Site icon Lahar Chakra

UCIL Bonus Announce: यूसिल में चार अक्तूबर को मिलेगा 06 करोड़ रुपये बोनस, कर्मियों को अधिकतम 60 हजार रुपये मिलेंगे

Jamshedpur. यूसिल के कर्मचारियों को चार अक्तूबर को बोनस मिलेगा. प्रबंधन कुल 6 करोड़ रुपये बोनस के रूप में कर्मचारियों को देगी. कर्मचारियों को न्यूनतम 25 हजार रुपये और अधिकतम 60 हजार रुपये मिलेंगे. बोनस की राशि कर्मियों के बैंक खाते में भेज देगी. कंपनी के उपमहाप्रबंधक (कार्मिक व औद्योगिक संबंध) राकेश कुमार ने यह जानकारी दी है. बोनस की राशि एक अक्तूबर 2024 से सितंबर 2025 की अवधि की अग्रिम राशि के रूप में दी जायेगी.

Exit mobile version