Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (UCIL) एवम भारतीय कामगार श्रमिक संघ (BKSS) के साथ द्विपक्षीय वार्ता अपरिहार्य कारणों से स्थगित

आज दिनांक 28 सितंबर 2024 को  यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (UCIL) के गेस्ट हाउस में भारतीय कामगार श्रमिक संघ (BKSS) के अध्यक्ष सूर्य सिंह बसेरा की अध्यक्षता में भारतीय कामगार श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी व सदस्यगणों की उपस्थिति में बैठक हुई।

आज वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS – 2016 – 17) और मृतक परिवार की अनुकंपा एवं विस्थापितों के बिंदु पर यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रबंधन के साथ द्विपक्षीय वार्ता तय था, पर यूसील प्रबंधन की ओर से अपरिहार्य कारणों से आज इस बैठक को स्थगित किया गया तथा यूसील प्रबंधन द्वारा अगली तिथि 1 अक्टूबर 2024 को 3:30 बजे मंगलवार को सुनिश्चित किया गया है।
इसी विषय पर आज की बैठक में चर्चा हुई तथा भारतीय कामगार श्रमिक संघ के पदाधिकारीगणों का पुनर्गठन भी किया गया। जिसमें उपरोक्त सभी पदाधिकारी, कार्यकारणी एवं सदस्यगणों की उपस्थिति में सर्वसहमति से पुनर्गठन हुआ, जो भारतीय कामगार श्रमिक संघ के पुनर्गठित पदाधिकारीगण निम्लिखित हैं –

अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा, उपाध्यक्ष माधवेंद्र मेहता, सचिव दुर्गा माझी, सह – सचिव अरुण कुमार दास, संगठन सचिव बाघराय हो, कोषाध्यक्ष सलमा हांसदा हैं ।

Exit mobile version