Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur:उद्यमी सह समाजसेवी शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के माता का निधन,अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर आज दोपहर 3:00 बजे से

जमशेदपुर के जुगसलाई गौशाला नाला रोड निवासी उद्यमी एवं समाजसेवी शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं श्याम सिंह की माता श्रीमती विमला देवी सिंह (धर्मपत्नी स्वर्गीय आर.बी. सिंह) का दिनांक 23 जनवरी 2024 को निधन हो गया है l

श्रीमती विमला देवी सिंह जी का अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर आज किया जाएगाl उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 24 जनवरी 2024, बुधवार को दोपहर 3:00 बजे उनके निवास स्थान से पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी l

ज्ञात हो की श्री शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं श्याम सिंह सिद्धि विनायक मैटकॉम लिमिटेड,शुभम मार्केटिंग,शुभम रियलटेक, एस.एस. इंटरप्राइजेज, श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी नामक फर्म के संचालक हैं l

Exit mobile version