Site icon Lahar Chakra

उलीडीह निवासी सत्य किंकर दास की खोज हेतु एसएसपी से मिलेंगे भाजपा नेता विकास सिंह

उलीडीह निवासी कलावती दास के पति सत्य किंकर दास पिछले 6 महीने से अपने घर से लापता हैl दिनांक 11/10/ 2021 को उलीडीह थाना में इसके संबंध में सूचना दी गई परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई अपने स्तर पर पता करने पर यह पता चला कि मून सिटी निवासी बसंती नाम की एक महिला जो जमशेदपुर से मजदूरों को लेकर बिहार के किसी के ईट भट्टा में काम करवाती है वहां पर वह बंधुआ मजदूर के रुप में काम कर रहा है l यह सूचना मिलने पर परिजन पिछले 10 दिनों से लगातार थाना के चक्कर काट रहे हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कल भाजपा नेता विकास सिंह पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी देंगे

Exit mobile version