Site icon Lahar Chakra

चक्रधरपुर के धोबाडीहा में अनियंत्रित बस पलटी, 8 यात्री घायल

चक्रधरपुर. मंगलवार को बेगुना-लोटापहाड़ और पुनीपदा सरजमहातु- देवांवीर के बीच धोबाडीह गांव के पास राहुल गौरव नामक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने से उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गए. घटना सुबह 10 बजे की है. यात्री से भरी बस को लेकर चालक चक्रधरपुर जा रहा था. इस दौरान धोबाडीह गांव में बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई. घटना के बाद घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. वहीं इसकी सूचना पाकर सोनुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. घायलों का इलाज चल रहा है.

Exit mobile version