Site icon Lahar Chakra

Union Dicision: जमशेदपुर लोकल ट्रेलर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर दी हड़ताल की चेतावनी

Jamshedpur. सोमवार को जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन के कार्यालय में एक बैठक की गयी. इसमें अध्यक्ष जय किशोर सिंह और यूनियन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि 5 अगस्त को यूनियन की मांग नहीं मानी गयी, तो वे लोग हड़ताल पर चले जायेंगे. बताया गया कि इसकी सूचना टाटा स्टील और उसके वेंडर को कई बार दी गयी, जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. यूनियन ने कहा कि वर्ष 2021 में टाटा स्टील वेंडर द्वारा यूनियन के साथ एक एग्रीमेंट हुआ था, जिसकी अवधि पूरी हो गयी है. लेकिन इसे आगे नहीं बढ़ाया गया. वहीं जो वेंडर टाटा स्टील के हैं, उनको 6 महीने का कार्य विस्तार दे दिया गया है. यूनियन ने वेंडर से नया टेंडर होने तक 30 रुपये प्रति टन के हिसाब से कार्य विस्तार देने की मांग की है.

Exit mobile version