Site icon Lahar Chakra

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रांची, बोले- विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है

Ranchi. केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान विजय संकल्प सभा में शामिल होने के लिए रविवार को यहां पहुंचे.

चौहान ने यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हमने आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है.

चौहान खिजरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा में शामिल हुए. चौहान राज्य चुनाव प्रभारी के तौर पर तीसरी बार झारखंड का दौरा कर रहे हैं.

Exit mobile version