
Jamshedpur.केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी आम हड़ताल की चौथी वर्षगांठ पर शहर के विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी महासंघों और किसान यूनियनों के बैनर तले मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया गया. देशव्यापी जिला स्तरीय प्रदर्शन और लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से कोल्हान के संयुक्त मंच की ओर से ज्ञापन सौंपा गया. शहर के विभिन्न ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र कर्मचारी महासंघों केंद्र सरकार की जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी नीतियों को उजागर करने तथा वैकल्पिक नीति की मांग को लेकर साकची बिरसा चौक में नुक्कड़ सभा की. सभी वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीनने और किसानों को दिये गये आश्वासनों को नकारने के अपने एजेंडे को आक्रामक रूप दे रही है. सभी ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है.
