Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर को जाम मुक्त बनाने का अभियान जारी, नो पार्किंग में चला वाहन जांच अभियान, एसडीएम धालभूम ने दी चेतावनी

Jamshedpur. जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान सोमवार को चला. साकची गोलचक्कर व कलेक्टरेट गोलचक्कर के समीप धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जांच अभियान चला नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की.इस मौक पर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि इस अभियान में शहरवासियों से भी परस्पर सहयोग अपेक्षित है.

बाजार व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है. सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त रखने में आगे भी सहयोग अपेक्षित की जरूरत है. उन्होंने अपील किया कि शहरवासी नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग नहीं करें, इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जायेगी की चेतावनी भी दोहराया गया. जांच अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी सुदीप्त राज, एमवीआइ सूरज हेंब्रम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर व अन्य पदाधिकारी, कर्मी शामिल थे.

Exit mobile version