Site icon Lahar Chakra

Viral Video: पटना एयरपोर्ट का रनवे बना जंग का मैदान, सांप और नेवलों के बीच हुई भीषण लड़ाई

Patna. सांप और नेवले एक दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं. जब दोनों आमने-सामने आ जाते हैं तो भयंकर लड़ाई तय है. सांप और नेवले के बीच लड़ाई का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक सांप और नेवले की लड़ाई हो रही है और पास ही में दो और नेवले मौजूद हैं. यह वीडियो बिहार की राजधानी पटना के लोक नायक जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट के रनवे का है. वीडियो दो-तीन दिन पहले की बताई जा रही है.

रविवार को साझा किए गए इस वीडियो की प्रामाणिकता की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है, क्योंकि पटना हवाई अड्डे का कोई भी अधिकारी मामले में प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं था.

वीडियो में तीन नेवले रनवे पर खाली जगह पर एक सांप के करीब जाते और उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि केवल एक नेवले और सांप के बीच लड़ाई हो रही है… लेकिन बाद में दो और नेवले वहां पहुंच जाते हैं और सांप पर वार करने लगते हैं। हालांकि, लड़ाई के बाद क्या होता है, यह वीडियो में नहीं दिखाया गया.

Exit mobile version