Site icon Lahar Chakra

Ranchi विधानसभा के वोटर बनेंगे राज्यपाल, फाॅर्म-8 भरा

Ranchi. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अब झारखंड के मतदाता होंगे. गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की. साथ ही सीइओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने के लिए उनसे फार्म -आठ भरवाया. इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी. शीघ्र ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जायेगा और वे झारखंड के मतदाता बन जायेंगे.

Exit mobile version