Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

Jamshedpur. मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 15 नवंबर तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि संथाल परगना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कई जिलों में सुबह धुंध और ओस गिरने से ठंड का असर बढ़ा है।

दीपावली के दूसरे दिन यानी 9 दिसंबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में 9 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को मौसम के बदले मिजाज का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 दिसंबर को सुबह के समय शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है।

इसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ गर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है। 10 और 11 दिसंबर को भी मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है। ऐसे में इन तीन दिनों के दौरान लोगों को घर से निकलते समय मौसम का ध्यान रखने की जरूरत होगी। वहीं, 12 दिसंबर से आसमान साफ होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Exit mobile version