Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

Ranchi. झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में 19 नवंबर से अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।

Exit mobile version