Site icon Lahar Chakra

Weather Today: आज कोल्हान में बारिश व वज्रपात के आसार, पर राज्य में मौसम साफ रहेगा, दो से तीन दिन में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद

Jamshedpur. रविवार को कोल्हान व संताल परगना को छोड़ कर राज्य के अन्य इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. कहीं-कहीं दोपहर बाद बादल छाये रह सकते हैं और वज्रपात की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को कोल्हान व संताल परगना में तेज हवा के साथ गर्जन, वज्रपात व बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है.

रविवार से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. जिससे गरमी व उमस से जन जीवन प्रभावित हो सकता है.

Exit mobile version