Lahar Chakra

Anant-Radhika Wedding: मुंबई पहुंचे देवघर के दो पुरोहित, अंबानी परिवार को शिव शक्ति की करायी पूजा, प्रसाद में दिया पेड़ा

DEOGHAR. उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई में है. इस अवसर पर देश-दुनिया के कई प्रसिद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है. अनंत की शादी के लिए देवघर के दो पंडा को आमंत्रित किया गया. पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए 10 जुलाई को मुंबई पहुंचे.

दोनों पुरोहित ने अंबानी परिवार को आशीर्वाद दिया. दोनों विद्वानों ने स्वस्ति वाचन किया और शिव शक्ति की पूजा कराई. उसके बाद अंबानी परिवार को देवघर का प्रसिद्ध पेड़ा प्रसाद के रूप में दिया.

पंडित लंबोदर और डॉ पंकज झा ने अंबानी परिवार को देवघर आने का निमंत्रण दिया. जिसपर अंबानी परिवार ने अपनी सहमति दे दी है.

धोनी को भी देवघर आने का निमंत्रण

पंडित लंबोदर और डॉ पंकज झा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी मिले. इस दौरान उन्होंने धोनी को देवघर का प्रसाद भी खिलाया साथ ही बाबा मंदिर आने का निमंत्रण भी दिया.

Exit mobile version