Site icon Lahar Chakra

West Singhbhum Election: झारखंड, ओडिशा की आबकारी विभाग ने की संयुक्त छापामारी, आधा दर्जन शराब की अवैध भट्ठियां ध्वस्त, संचालक फरार

Chaibasa: आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अहले सुबह आबकारी विभाग चाईबासा, आबकारी विभाग क्योंझर, ओडिशा व जगन्नाथपुर थाना ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया. टीम ने खूंटियापदा, बरुसही, गुटुसही और बांसकांटा में आधा दर्जन भट्ठियों को नष्ट कर दारु बनाने वाले बर्तन और औजारों को भी तोड़ दिया. वहीं, भारी मात्रा में बरामद देसी शराब, जावा महुआ को भी नष्ट किया. अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. पुलिस को देख दारु माफिया वैतरणी पार होकर ओडिशा की ओर निकल गये. इस संदर्भ में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एसएन तिवारी ने कहा संचालकों पर कार्रवाई होगी.

Exit mobile version