Site icon Lahar Chakra

Succide Attempt in Saraikela: लोन एजेंट ने किस्त चुकाने के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने गले की नस काट ली

Rajnagar. राजनगर थाना के खैरबनी गांव निवासी मंगल मेलगंडी (32) ने रविवार को ब्लेड से अपने गले की नस काट ली. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया है. बीजाडीह पंचायत के मुखिया मोटाय मेलगंडी ने घटना की जानकारी राजनगर पुलिस को दी. मुखिया ने बताया कि कि मंगल मेलगंडी की पत्नी ने माइक्रो फाइनेंस से लोन लिया है.

उसकी पत्नी दो माह पहले उसे छोड़कर चली गयी. इसके बाद लोन की राशि मंगल मेलगंडी को भरना पड़ रहा है. मंगल मेलगंडी पिकअप वैन का चालक है. इसी से वह अपने तीन बच्चों का पालन पोषण भी करता है. जब माइक्रो फाइनेंस वाले किस्त चुकाने के लिए परेशान करने लगे तो मंगल हताश होकर गले की नस काट डाली. अधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत गंभीर गंभीर हो गयी. एमजीएम में उसकी हालत नाजुक बनी है.

Exit mobile version