Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मिला महिला का शव और मोबाइल, हत्या की आशंका, शव की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के हुरलूंग सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मंगलवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने शव के पास से ही महिला का मोबाइल भी बरामद किया है. हत्या की आशंका जतायी जा रही है. संभवत: गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका गया होगा. शव मिलने की सूचना पर एमजीएम थाना के साथ बिरसानगर थाना की पुलिस पहुंची. घटनास्थल एमजीएम थाना क्षेत्र में होने के कारण उक्त थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. पुलिस शव के पास मिले मोबाइल को खंगाल रही है. पुलिस की मानें तो सोमवार की रात में ही घटना को अंजाम दिया होगा. नदी में स्नान करने पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचित किया. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है.

Exit mobile version