Site icon Lahar Chakra

मानगो में सोने की चेन झपटकर भाग रहे आपराधियों को महिलाओं ने पकड़ा

जमशेदपुर. मानगो के एमजीएमथाना अंतर्गत बालीगुमा के बनमाली गार्डन में रहने वाली 72 वर्षीय बिंदु देवी अपनी बहू रूबी सिंह व अन्य महिलाअेां के साथ मंगलवार की शाम 6:30 बजे टहल रही थी. तभी बाइक पर सवार होकर आये अपराधी ने बिंदु देवी के गले से चेन झपट लिया और भागने लगा. तीन महिलाएं उसके पीछे दौड़ पड़ी. बिंदु देवी ने अपराधी की बाइक पकड़ ली जबकि अन्य महिलाओं ने युवक काे धक्का देकर गिरा दिया.

इसके बादपहले तो उसकी जमकर पिटाई की. शोर सुनकर लोग जमा हो गये और सभी ने अपराधियों की खून धुनाई की. इसके बाद उसे एमजीएम पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस अपराधियों को थाने ले गये. जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है और पकड़ा गया युवक पहले भी जेल जा चुका है.

Exit mobile version