Site icon Lahar Chakra

JEE Main में कम मार्क्स आए हैं, परेशान नहीं हो, BTech के लिए अब हैं आपके पास कई ऑप्शन

जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी हो चुका है. बहुत से स्टूडेंट्स कम परसेंटाइल आने से निराश हैं. लेकिन उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है. अभी उनके पास न सिर्फ जेईई मेन अप्रैल सत्र का मौका है बल्कि अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं का भी मौका है जिनसे बीटेक के दरवाजे खुलते हैं.

जेईई मेन 2025 सेशन-2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी रात 9 बजे तक कर सकते हैं. एप्लकीकेशन फॉर्म में करेक्शन 24 फरवरी रात 11.50 बजे तक कर सकेंगे. परीक्षा का संभावित समय 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच बताया गया है. एग्जाम सिटी मार्च के दूसरे सप्ताह में और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन तीन दिन पहले जारी होंगे. रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को आएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी.

जेईई मेन के अलावा देश की अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं

बिटसैट (बीआईटीएसएटी- बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट) बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी इसका आयोजन करता है. बिट्स पिलानी कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग आदि जैसे विभिन्न विषयों में बीटेक कोर्स कराता है. इसकी आवेदन प्रक्रिया जारी है.

Exit mobile version