Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मुख्यमंत्री ने पुलिस व शिक्षा विभाग में कार्यरत दिवंगत कर्मियों के परिजनों को दिया 1-1 करोड़ का चेक
    Headlines

    मुख्यमंत्री ने पुलिस व शिक्षा विभाग में कार्यरत दिवंगत कर्मियों के परिजनों को दिया 1-1 करोड़ का चेक

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए संवेदनशील पहल की. मुख्यमंत्री ने पुलिस बल और शिक्षा विभाग में सेवाएँ दे रहे उन कर्मियों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा, जो विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय दिवंगत हो गए थे.

    इस अवसर पर गुमला जिला पुलिस बल के स्वर्गीय कांस्टेबल अजीत कुमार, सरायकेला जिला पुलिस बल के स्वर्गीय आरक्षी अनिल कुमार झा तथा जामताड़ा जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्वर्गीय शिक्षक सुशील कुमार मरांडी के परिजनों को सम्मानपूर्वक राशि प्रदान की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन सभी कर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है, जिन्होंने सेवा के दौरान अपने प्राण गंवाए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों को उनका पूरा हक और अधिकार दिया जाएगा और सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग करती रहेगी.

    दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहयोग से उनके परिवार को नई दिशा और उम्मीद मिलेगी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत दी गई यह राशि बच्चों की शिक्षा, परिवार के भरण-पोषण और जीवन यापन में महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इस मौके पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के झारखंड हेड एवं महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

    मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य न केवल दिवंगत कर्मियों को श्रद्धांजलि देना है, बल्कि उनके आश्रित परिवारों को सुरक्षित भविष्य देना भी है. राज्य सरकार ने इस पहल से यह संदेश दिया है कि वह सदैव अपने कर्मियों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1 crore cheques were given to the families of the deceased employees RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group